मोटापा कम करने के लिए ब्रेकफास्ट क्यों जरूरी है?​

Motapa kum karane ke liye breakfast kyu jaruri hai ?

मोटापा कम करने के लिए
lekhika varsha

मोटापा कम करने के लिए ब्रेकफास्ट क्यों जरूरी है?

दोस्तों आज के समय में सब अपने आप को काफी मेंटेन और फिट रखना चाहते हैं। आज की भागदौड़ और खाने का कोई समय ना होने के कारण लोगों में मोटापे की समस्या बढ़ती ही जा रही है। दोस्तों आज की युवा पीढ़ी और जिनका वजन अधिक है। वह मोटापा कम करने के लिए सबसे पहले ब्रेकफास्ट करना छोड़ देते हैं। 

मोटापा कम करने के लिए नाश्ता छोड़ देने की गलती करने वालों का वजन घटता नहीं बल्कि और बढ़ जाता है।

मैं आज आपको यही बताना चाहती हूं कि सुबह का नाश्ता दिन भर के लिए सबसे अहम भूमिका निभाता है। आप वेट गेन कर रहे हैं या लॉस, ब्रेकफास्ट आपके लिए बहुत जरूरी है। डॉक्टरों का भी मानना है कि सुबह का नाश्ता हमारे स्वस्थ और फिट रहने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। बस आपको पता होना चाहिए किस तरह का ब्रेकफास्ट आपका मोटापा कम करने के लिए सहायक होता है।

फिर आप क्या करेंगे?

सुबह का नाश्ता हमारे पूरे दिन की गतिविधियों को प्रभावित करता है। आजकल की युवा पीढ़ी काम्पटीशन की भाग दौड़ में अपने दिनचर्या का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते। देर रात तक जागना सुबह जल्दी ना उठ पाना। इस चक्कर में आज की युवा पीढ़ी या तो नाश्ता करना भूल जाती है या समय ना होने के कारण बिना नाश्ता करें ही चले जाते हैं। कुछ मोटापा कम करने के लिए भी नाश्ता नहीं करते।

पूरे दिन की कैलोरी को जरूरत से ज्यादा कम करने पर आप कुछ समय के लिए तो दुबले दिख सकते हैं।पर वापस शुरू करने के बाद आपका मोटापा ज्यादा तेजी से बढ़ता है। और ब्रेकफास्ट ना करने की वजह से आप अपने आप को कमजोर भी महसूस करेंगे।

वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण यह भी है, कि हम जब सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं। तो लंच तक हमको भूख ज्यादा तेजी से लगती है। और हम जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं। जो हमारा वजन बहुत तेजी से बढ़ाता है। 

और घर पर रहने वाली महिलाएं हाउसवाइफ ज्यादातर ऐसे ही करती है। सुबह कामों में इतनी व्यस्त हो जाती है। कि सुबह नाश्ता नहीं करती और बाद में मोटापे का शिकार हो जाती है। और धीरे-धीरे अपने आप को अस्वस्थ भी महसूस करने लगती हैं।

आज मैं आपको कुछ आसान नाश्ते के बारे में बता रही हूं। जो आपका मोटापा कम करने के लिए भी सहायक होंगे और साथ-साथ आपको स्वस्थ भी रखेंगे। और आप दिन भर अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे।

सुबह के नाश्ते में ऐसी चीजें शामिल करें जिनमें प्रोटीन विटामिन मिनरल के साथ-साथ बनाना भी आसान हो।

1. #दलिया- 

daliya मोटापा कम करने के लिए

दलिया सबसे पौष्टिक आहार होता है। यह आपका मोटापा कम करने के लिए भी सहायक होता है। दलिया को पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें मौसमी सब्जियां जैसे गाजर मटर शिमला मिर्च या जो आप पसंद करते हो वह भी डाल कर नमकीन दलिया बना सकते हैं। 

कुछ लोग इसे दूध के साथ मीठा दलिया भी पसंद करते हैं। और यह बनाने में भी आसान रहता है। आप चाहे तो इसमें दालों का उपयोग भी कर सकते हैं। जिससे हमें प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में मिल जाएगा कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मिनरल्स से भरपूर दलिया पचने में भी बहुत आसान होता है। यह हमारा रक्तचाप भी कम करता है।

2. #स्प्राउट सैंडविच- 

 आपको मालूम होगा अंकुरित अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए दवा का काम करते हैं। आप इन्हें ऐसे भी खा सकते हैं। इन्हें कई तरह से खाया जा सकता है जैसे इसमें सब्जियां मिलाकर चाट जैसा बना कर भी आप खा सकते हैं। 

इन्हें ब्रेड की स्लाइस में एक तरफ हरी चटनी और स्प्राउट डालकर सैंडविच बना कर खा सकते हैं। इससे आपका पेट काफी समय तक भरा हुआ भी लगेगा। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

3. #इडली- 

idali मोटापा कम करने के लिए

 इडली ज्यादातर सबका पसंदीदा नाश्ता होता है। इसे बड़े बच्चे सभी पसंद करते हैं। इसमें तेल की मात्रा भी बिल्कुल कम होती है। यह बनाने में भी आसान और पचाने में भी आसान होता है। इडली मोटापा कम करने के लिए काफी मददगार होती है। 

चावल से बनाई गई इडलीओं में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसे सुबह घर से निकलते समय खाने के बाद दिनभर काफी एनर्जी रहती है। आप के लंच करने में यदि देर भी हो जाती है, तो आप अपने आप को कमजोर महसूस नहीं करेंगे। इसमें कैलोरी भी कम होती है। 

रवे की इडली भी आप खा सकते हैं। इसे और पौष्टिक बनाने के लिए इसमें आप पसंदीदा सब्जियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। और नहीं तो आप सांभर के साथ भी खा सकते हैं। सांभर में आपको सभी तरह की सब्जियां और दाल का स्वाद मिल जाता है।

 साथ ही आप मूंगफली की चटनी भी खा सकते हैं। मूंगफली भी हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है।

4. #ओट्स – 

oats मोटापा कम करने के लिए

यदि आपके पास समय कम है। आप सुबह का नाश्ता नहीं बना पा रहे हैं। तो ओट्स बना कर खा सकते हैं। आजकल बाजार में कई तरह के ओट्स उपलब्ध हैं। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। 

यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है। यह शुगर कंट्रोल करने में भी सहायक होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होने के साथ-साथ दिल की बीमारी से भी बचाते हैं।

5. #पोहा या उपमा- मोटापा कम करने के लिए 

poha मोटापा कम करने के लिए

पोहा या उपमा भी एक सेहतमंद नाश्ते में आता है। इस पर भी आप मनपसंद सब्जियां डाल सकते हैं। नट्स मिलाने से इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाता है। 

सूजी में कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता जो हमारा मोटापा कम करने के लिए काफी मदद करता है। और झटपट बन भी जाता है।

6. अंडा- 

egg मोटापा कम करने के लिए

 अंडा भी मोटापा कम करने के लिए सहायक होता है। इसका नाश्ता भी झटपट बनाया जा सकता है। पर याद रखें अंडे का सफेद भाग ही खाएं, पीले हिस्से में फैट ज्यादा होता है। 

अंडे अकेले से पेट नहीं भरता तो इसमें ब्रेड की स्लाइस और कुछ सब्जियां डालकर और पौष्टिक बना सकते हैं। जिससे सुबह नाश्ता करने के बाद काफी समय तक आपका पेट भी भरा रहेगा। 

अंडे में विटामिन ए बी और ई होने के साथ-साथ प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, सल्फर और मिनरल भी अधिक होता है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए भी सेहतमंद होता है।

7. #बेसन या मूंग दाल चीला – 

chila मोटापा कम करने के लिए

बेसन मूंग दाल रवा या चावल का चीला भी एक अच्छा ब्रेकफास्ट है। जो बनाने में भी आसान है। इसमें भी गाजर शिमला मिर्च, बींस और जो सब्जियां आप पसंद करते हो मिला सकते हैं। पर याद रखें इसे बनाते समय तेल या घी का उपयोग कम करें। इसके साथ आप दही भी ले सकते हैं।

8. अन्य- 

 इन सबके अलावा कई ऐसे नाश्ते भी आप बना सकते हैं। जैसे आपके पास समय कम हो तो राजमा, उबले चने, मक्के के दाने, भुने चने, भुने मखाने को रात में तैयार करके सुबह कुछ सब्जियां मिलाकर ब्रेकफास्ट तैयार कर सकते हैं। 

दूध, केला और पनीर को भी अपने सुबह के नाश्ते में जरूर ऐड करें। पनीर एक हाई प्रोटीन फूड है। जोकि बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी देता है। साथ ही किसी भी चीज में डाल कर खाओ तो स्वाद में चार चांद लगा देता है।

कई तरह की सलाद आप झटपट बना सकते हैं। सलाद हमारा मोटापा कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण इनग्रेडिएंट्स है। इसमें लो कैलोरी होती है, फाइबर भी अधिक होता है। और हमारे डाइजेशन सिस्टम को भी ठीक रखता है। 

इसमें हाई न्यूट्रिशंस होते हैं। यह हमारी बॉडी को रेक्टिफाई करते हैं। और हमारे मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाते हैं।

दोस्तों स्वस्थ जीवन ही हमारी खुशियों का आधार है। हम स्वस्थ रहेंगे तभी ऊंचाइयों के शिखर पर पहुंच पाएंगे। पर स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना पड़ेगा और याद रखे हमें हमारा ध्यान खुद ही रखना है। 

आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में किसी के पास टाइम नहीं है। एक दूसरे का ध्यान रखने का। इसलिए इस संदेश के जरिए मैं आपको यह बताना चाहती हूं। जिन लोगों का वजन बढ़ा हुआ है, वह खाने को छोड़ें नहीं, खासकर सुबह का नाश्ता। 

सुबह आप पेट भर खाकर ही निकले बस कुछ ऐसी चीजों का उपयोग करें, जिसमें ज्यादा फैट ना हो।

किसी ने एक बहुत अच्छी बात कही है कि सुबह का नाश्ता राजा की तरह दोपहर का खाना साधारण व्यक्ति की तरह और रात का खाना गरीब की तरह होना चाहिए। 

यदि आपको मेरी बात पसंद आई हो तो इसे आज ही अपनी डाइट में शामिल करें।

WHATSAPP, FACEBOOK, INSTAGRAM आदि पर शेयर करने के लिये FREE DOWNLOAD करें।

Good Morning image for whatsapp - हिन्दी गुड माॅर्निंग मैसेज
Motivational Good Morning Quotes

Good morning images for whatsapp free download in Hindi 51

यहाँ से आप रोज अपडेट होने वाले Ayurveda, Yoga, Motivation, Good Morning image for whatsapp, Facebook, instagram आदि पर शेयर करने के लिये free download करें।

GOOD NIGHT MESSAGES in hindi, Good Night Shayari image, Hindi Shubh Ratri Messages for whatsapp​

GOOD NIGHT MESSAGES in hindi, Good Night Shayari image, Hindi Shubh Ratri message

यहाँ से आप रोज अपडेट होने वाले Ayurveda, Yoga, Motivation, Good Morning inspirational quotes for whatsapp, Facebook, instagram आदि पर शेयर करने के लिये free download करें।

MOTIVATIONAL IMAGE MESSAGES, Hindi Suvichar, Aaj ka Suvichar for whatsapp

MOTIVATIONAL IMAGE MESSAGES, Hindi Suvichar, Hindi thoughts of the day with positive quotes about life

यहाँ से आप रोज अपडेट होने वाले Ayurveda, Yoga, Motivation, Good Morning inspirational quotes for whatsapp, Facebook, instagram आदि पर शेयर करने के लिये free download करें।

नई पोस्ट .

Follow Us
Contact Us

आप का सुझाव एवं सहयोग हमारे लिये बहुमूल्य हैं।

इस मंच पर अपने विचार, ज्ञान, एवं अनुभव साझा करने के लिये यहॉं क्लिक करें।

Click Here

Lyrics in Life
क्या है?

          Lyrics in Life एक ऐसा मंच है। जहाँ पर हमारी कौशिस हे, कि ईश्वर ने प्रकृति के रुप में हमे जो वरदान दिया है, उसे स्वीकार्य करें और प्रकृति के विरुद्ध अपनी अंतहीन दौड़ खत्म कर एक स्वस्थ, दीर्धायु एवं प्राकृतिक जीवन का आनन्द लें।

      इस मंच पर अपने विचार, ज्ञान, एवं अनुभव साझा करें ताकी हम सब मिलकर एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें।